मल्हारी मार्तण्ड मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न
देवास। मल्हारी मार्तण्ड मंदिर में समस्त मराठी भाषी समाज द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सभी मराठी भाषी समाजजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आरती में महिला पुरूष परम्परागत मराठी वेश भूषा में उपस्थित हुए। नमिता शिर्के की मंडली ने आरती गायी जिसका सभी समाजजनों ने साथ दिया। पूरे प्रांगण में एक साथ आरती की थालियां लेकर समाजजन उपस्थित थे
। दीपकों के प्रकाश से संधी काल में मंदिर प्रांगण में बहुत ही अद्भुत दृष्य दिख रहा था जिससे पूरा मंदिर प्रांगण आलोकित हो रहा था। आरती में राज परिवार से राजमाता श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित रही। कार्यक्रम का आयोजन युवा मंडल एवं महिला मंडल द्वारा किया गया। आरती पश्चात पूरा मंदिर प्रांगण येळेकोट येळकोट जय मल्हार के जयघोष से गूंज गया। अंत में उपस्थितजनों को प्रसादी का वितरण किया गया।
0 Comments