देवास। मध्यप्रदेश बेडमिंटन एसोसिएशन द्वारा खरगोन में आयोजित जी. एच. राइसोनी मैमोरियल मध्य प्रदेश स्टेट जुनियर बेडमिंटन चैम्पियनशिप में देवास के उभरते खिलाड़ी प्रियांशी थपलियाल व संकल्प मालवीय ने अपने पात्रता चक्र के सभी मुकाबले जीत कर मुख्य चक्र में प्रवेश किया। प्रियांशी थपलियाल ने बालिका सिंगल अंडर 19 के पात्रता चक्र के अंतिम मुकाबले में इंदौर की गिरजा जाधव को 15/ 8,15/4 से व संकल्प मालवीय ने बालाघाट के रौनक रिझवानी को 15/11,15,3 से पराजित किया। प्रतियोगिता में राज्य के करीब 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ,देवास जिले के सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह उच्च स्तर के खिलाड़ियो में बनाई । यह खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित कुशभाऊ ठाकरे बैडमिंटन हॉल पर एन.आई.एस रोहित गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। खिलाड़ियों को आगामी मैच के लिए जिला खेल अधिकारी सेना गाडरिया अधिकारी,अमरजीत सिंह खनूजा,जावेद पठान व पप्पी मर्सकोले ने शुभकामनाएँ दी।

0 Comments