Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को उपायुक्त ने निराकरण के लिए भेजा

महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को उपायुक्त ने निराकरण के लिए भेजा
देवास। निगम मे प्रति बुधवार को आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने से 3 जून बुधवार को महापौर जनसुनवाई निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा निगम सामान्य प्रशासन विभाग समिती अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय दायमा के साथ की गई। उपायुक्त को नागरिकों द्वारा दिए गये आवेदनों मे वार्ड 9 पीपल चौक ईटावा मे पानी की निकासी करने, उज्जैन रोड पर गंदा पानी आने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने व अन्य समस्याओं के आवेदन दिए गये। श्री जाफरी द्वारा आवेदनो का समय सीमा मे निराकरण किऐ जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर प्र.कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, मुशाहीद हन्फी, विजय जाधव, कार्यालय अधिक्षक रणजीतंसिहं पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, जीवन रावत, हेमन्त उबनारे, मुन्ना कुरैशी, विशाल जगताप, विकास शर्मा एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...