Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मीठा तालाब सफाई अभियान का छठे दिन हुआ समापन, स्वच्छ जल संरक्षण का लिया संकल्प

मीठा तालाब सफाई अभियान का छठे दिन हुआ समापन, स्वच्छ जल संरक्षण का लिया संकल्प
देवास। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे मीठा तालाब सफाई अभियान के छठे दिन भी पूरी टीम ने समर्पण, उत्साह और जनसेवा की भावना के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई की। स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया यह अभियान छह दिनों तक संचालित हुआ। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आज अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी तालाबों, बावड़ियों एवं अन्य जल संरचनाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम सभी मिलकर अपने प्राकृतिक जल स्रोतों की नियमित सफाई और देखभाल करें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। अभियान के समापन अवसर पर सभी सहभागी कार्यकर्ताओं ने शहर की धरोहरों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजन में पं. रितेश त्रिपाठी, कल्याण सिंह पावर, रितेश सांगते, राजेश देवड़ा, सुभाष वर्मा, विजय जलोदिया, संजय रेकवाल, उबेद शैख़, देवेंद्र बाबा, अयान शाह, अजय चौहान, साकिब शैख़, फ़ैज़ान ख़ान इन सभी का अभिन्न योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...