Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लक्ष्य से अधिक धनराशि जुटाई

देवास जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लक्ष्य से अधिक धनराशि जुटाई

देवास: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस (2024-25) में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित की है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस वर्ष 2024-2025 में देवास जिले ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा दी गई लक्ष्य राशि 9,05,100 रुपए से अधिक राशि 10,71,100 रुपए सैनिकों के कल्याण के लिए एकत्रित की है जो कि लक्ष्य राशि का 118 प्रतिशत है। यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास में संचालनालय सैनिक कल्याण म.प्र.भोपाल द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उपयोग में ली जाती है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं योगदान के लिए राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 को राजभवन में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कलेक्टर देवास की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने ग्रहण किया। उक्त प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (से.नि.) ने मंगलवार को समयसीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह को भेंट किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के समस्त दानदाताओं, अधिकारीगण एवं कलेक्टर का सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में भरपूर सहयोग के लिए आभार एवं कृतज्ञता प्रगट की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...