मोहर्रम पर निकले शान-ओ-शौकत से अखाड़े, उस्ताद-खलीफा और खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
देवास; मोहर्रम पर्व के अवसर पर बीती रात 23 जून, मोहर्रम की 7 तारीख को शहर में परंपरागत अखाड़ों का भव्य जुलूस शांति, सद्भावना और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। प्रमुख मार्गों से होता हुआ यह जुलूस तीन बत्ती चौराहा स्थित मोहर्रम कमेटी एवं तीन बत्ती युवा ग्रुप के मंच पर पहुंचा, जहां देवास मोहर्रम कमेटी और तीन बत्ती युवा ग्रुप द्वारा सभी अखाड़ों के उस्ताद-खलीफा और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
उज्जैन से आए नन्हे बालक-बालिकाओं ने अखाड़े में हैरतअंगेज करतब और कलाबाजियों का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेहमान-ए-अतिथि शहर के सिनियर चीफ काजी नोमान अहमद अशरफी, जुनियर चीफ काजी अबुल कलाम फारुकी, पूर्व सभापति नगर निगम हाजी अंसार अहमद अशरफी हाथी वाले एवं हाजी अफजल खान के आतिथ्य में सभी उस्ताद-खलीफाओं को विशेष ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मोहर्रम कमेटी सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन, उपाध्यक्ष नईम शेख एडवोकेट और सेक्रेटरी तनवीर शेख नोटरी एडवोकेट ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर और विशेष मेडल पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शान-ए-इलाही अखाड़ा मोहसिनपुरा से सरपंच हाजी युनुस पठान व उस्ताद अलफेज पठान, अकबरी अखाड़ा पठान कुआं से उस्ताद कादम भाई, नेशनल अखाड़ा रज्जब अली मार्ग से जावेद खान, सोयब खान दर्पण व इकराम खान, मोमन टोला पंचायत से शहीद-ए-जावेद अखाड़ा के उस्ताद समीर खान एवं फिरोज खान तथा मल्हार कालोनी पंचायत से अलिशान अखाड़ा के उस्ताद समीर शेख एवं सरपंच राजू भाई सहित सभी अखाड़े अपनी-अपनी पंचायतों से परंपरागत रूप से निकले।
जुलूस पीठा रोड, जयप्रकाश मार्ग, मनकामेश्वर मंदिर, जवाहर चौक, नयापुरा, शालिनी रोड, गांजा भांग चौराहा होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह मंच बनाकर अलम-अखाड़ों के जुलूस का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का सराहनीय योगदान रहा। नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल, कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा, नाहर दरवाजा थाना प्रभारी आलोक सोनी, औद्योगिक बावड़िया थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया और सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखाई दिए।
आयोजन का सफल संचालन मोहर्रम कमेटी के उपाध्यक्ष नईम शेख एडवोकेट, शकील पठान और अय्या शेख मिलन ने किया। मंच पर मिर्जा मसूद अहमद एडवोकेट, भगवान सिंह चावड़ा, एजाज शेख नीलम, जमील शेख भल्लू भाई, कुद्दुश शेख, सईद अहमद अशरफी, डॉ. रहीश कुरैशी, सीरत कमेटी सदर शकील पठान समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।
शहर में अखाड़े शांति और सद्भावना से निकाले जाने पर मोहर्रम कमेटी सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन, सेक्रेटरी तनवीर शेख और उपाध्यक्ष नईम शेख एडवोकेट ने सभी पंचायतों के पंच, सरपंच और अखाड़ों के उस्ताद-खलीफाओं को मुबारकबाद दी।

0 Comments