Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जब भी धरती पर धर्म की हानि होने लगी है तब निर्गुण सगुण रूप में अवतरित हुआ है - पंडित सुनील कृष्ण व्यास

जब भी धरती पर धर्म की हानि होने लगी है तब निर्गुण सगुण रूप में अवतरित हुआ है - पंडित सुनील कृष्ण व्यास
देवास। शुद्ध मति अहंकार रहित होती है जो मनुष्य मन से निर्मल हो जाता है तब वो ईश्वर की भक्ति का पात्र बनता है संत संगति की प्राप्ति से इश्वरी शक्ति से परिचित होता है। भगवान शिव ने पार्वती जी को राम अवतार के पांच करणों की कथा सुनाते हुए कहा कि पहला कारण नारायण के द्वारपाल को ब्रह्मा जी के पुत्रों का श्राप था। दूसरा सती वृंदा का नारायण को श्राप , तीसरा नारद जी को अहंकारवश होकर नारी मोह होने का कारण था।
भगवान की माया से वही बच सकता है जिस पर भगवान की कृपा हो। नारायण ने नारद जी को मोहमाया से बचाने के लिए वानर मुख प्रदान करने पर नारद जी ने नारायण को श्राप दिया था अगले अवतार में नारी मोह का दुख मिलेगा आपको और आपको वानर मुख से सहायता लेना पड़ेगी।
जिसके जीवन में  आये अभिमान ,उससे दूर हो जाते है भगवान
अभिमान के तीन कारक होते है पुष्प के माला, प्रणाम, और तीसरा प्रशंसा । मनु शतरूपा ने नारायण के पुत्र की कामना की तो भगवान ने वरदान दिया कि त्रेता युग में मै स्वयं आपका पुत्र बनूंगा। हरिमर्दन को ब्राह्मण का श्राप था। महादेव जी ने कहा कि सिर्फ रावण का वध ही राम अवतार का कारण नही था। जब भी धरती पर धर्म की हानि होने लगती है नारायण रूपी निर्गुण को सगुण के रूप में अवतरित होना पड़ा। राम कथा के इस आध्यात्मिक चित्रण को स्वर्णकार धर्मशाला में स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास में आयोजित श्रीराम  कथा  में रामायणाचार्य पंडित सुनील कृष्ण व्यास ने राम अवतार की कथा का सुंदर एवं भाव पूर्ण वर्णन किया। आपने कथा में कहा कि घर में बरकत चाहते हो तो गाय और कुत्ते को रोटी देने के साथ आने वाले अतिथि का भाव रख कर भोजन अधिक बना कर रखे घर में सदा बरकत बनी रहेगी। साथ ही जीवन के सभी सुख और दुख में भगवान की कृपा को कभी भूले नहीं। जीवन के हर शुभकार्य प्रारंभ करने के पहले मंगल भवन अमंगलकारी ... की चौपाई अवश्य दोहराए।
भय प्रगट कृपाल दिन दयाला
अवध में आनंद भयो जय रघुलाल की
.. भजन नृत्य के बीच राम जन्म उत्सव महिला मंडल द्वारा मनाया गया। व्यास पीठ की पूजा अध्यक्ष राजश्री सोनी, सचिव डिम्पल सोनी, कोषाध्यक्ष शीतल सोनी , शकुंतला सोनी , मुकेश वर्मा रेखा वर्मा ने की। उमंग ग्रुप एवं राधा मंडल ने गुरु जी का सम्मान किया। आरती में महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल , महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, समाज सेवी राधेश्याम सोनी, श्रीमती अरुणा सोनी, पार्षद खुशबू वर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कहार, श्रीमती पूजा रवि जैन, दीपक सोनी, चेतन उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में समाज सहित सर्व समाज की महिला एवं पुरुषों ने कथा श्रवण किया । कथा का संचालन शकुंतला राजेश सोनी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...