देवास। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन ओर खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिलिंग दिवस मनाया गया। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि 3 जून 2026 को एल एन बी क्लब से केलादेवी चौराहा से होकर सयाजी गेट तक साइकिलिंग रैली का आयोजन किया गया। सभी साइकिलिंग खिलाड़ियों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया माय भारत के पदाधिकारियों ने सभी साइकिलिस्ट को एनर्जी ड्रिंक ओर कैप वितरित की। साइकिलिंग एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव कदम, के साथ साथ सुनील मालवीय, सूरज वामनीया, सुमित शर्मा, देवराज सांगते, बालचंद्र काले, तनिष्क मोदी, तेजस ठाकुर, वंश, क्रीड़ा भारती से सचिव ओमप्रकाश जगावत खेल विभाग से जावेद पठान, यशवंत डागोरा , माय भारत से तारा पारंगी उप निर्देशक, हेमंत देवड़ा, संतोष बारोलिया समाजसेवी, देवास फिटनेस क्लब से सीनियर साइक्लिस्ट हेमंत वर्मा, प्रद्युम्न सिंह राठौर व रिजवान कौसर इस साइकिल रैली में शामिल हुए सभी ने पुलिस विभाग का धन्यवाद किया जिन्होंने पूरी व्यवस्था संभाली। टीम में ममता गायकवाड, जीत, कुशल अंसल, राघव काले, सात्विक शिवहरे, क्रिस्टल जादव, दीपक गायकवाड, उषा गायकवाड, भौमिक सोलंकी, शुभ बंसल, शुभम सिंह, अभय ओझा, रिद्धि मोहिते, गौरी मोहिते, किशी सोनी, समृद्धि बिंदल, वेदिका जोशी, दिशा गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, नयन अग्रवाल, दर्शना हारोड़े, उज्जवल पांडे, नैतिक गौतम, स्वप्निल पटेल, युवराज जाधव, हर्षित खरनाल, वैभव गहलोत, हरित नायक, गीत रघुवंशी, रोहित माली, अनीशा विश्वकर्मा व्यवस्था में शामिल रहे।

0 Comments