कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, संगठनात्मक गतिविधियों और आंदोलनों की रणनीति पर हुई चर्चा
देवास। स्थानीय गंगा पैराडाइज गार्डन में कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, जिला प्रभारी विनय बाकलीवाला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को निरस्त किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने वाला कदम बताते हुए इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की मजबूती के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप चौधरी, राजवीर सिंह बघेल, मनोज राजानी, जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, शौकत हुसैन, गोपाल भोसले, रोशन रायकवार, जाहिद पठान, अशोक पटेल, रमेश व्यास, जितेंद्र गोड, सुभाष पटेल, विक्रम मुकाती, सुजीत सांगते, मंसूर शेख, विश्वजीत चौहान, गौतम बंटू गुर्जर, धीरज कल्याने, नीरज नगर ‘बिल्लू’, दिलीप सिंह बजेपुर, रूपेश कल्याने, ईशान राणा, प्रतीक शास्त्री, सोदान सिंह पवार, मिथुन यादव, लाल पटेल, सुनील यादव, अकरम खान, विष्णु मीणा, निर्मल पुरोहित, राधाकिशन सोलंकी, विजय परमार, निलेश वर्मा, गौरव जोशी, प्रथम सिंह पवार, किशोर चौहान, श्रीकांत चौहान, हर्षद गोड सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments