वैश्य प्रीमियर लीग का समापन
गणेश वारियर्स बना चैंपियन, उपविजेता रही देवास धुरंधर टीमदेवास। प्रदेश के सबसे प्रमुख तथा सक्रिय सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन द्वारा देवास में दो दिवसीय वैश्य प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 टीमों में से गणेश वारियर्स ने विजेता खिताब हासिल किया, जबकि देवास धुरंधर टीम उपविजेता रही।
वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री गौरव गुप्ता , युवा जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल तथा खेल सचिव वंशज जैन ने बताया कि वैश्य प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी में गणेश वारियर्स और देवास धुरंधर के बीच खेला गया। देवास धुरंधर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 75 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणेश वारियर्स टीम ने बिना विकेट गंवाए जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में 25 बाल में 58 रन की धुंआधार पारी खेलने वाले वंशज जैन को मेन ऑफ द मैच चुना गया । लगातार दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। जिनके बीच निर्लिप स्पोर्ट्स क्लब के टर्फ मैदान पर 15 रोमांचक मुकाबले हुए । प्रतियोगिता में सबसे अधिक 185 रन बनाने वाले अंकित गुप्ता को बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी दी गई, जबकि टूर्नामेंट में 5 विकेट लेने वाले अर्पित साबू को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सत्यनारायण लाठी , राजीव खंडेलवाल, अजय गुप्ता, कैलाश डागा, दिनेश एम भूतड़ा, संजय परवाल, प्रकाश अग्रवाल, निलेश छाबड़ा, राजेंद्र जैन, सोहन अग्रवाल , सत्यनारायण संघवी, देवेंद्र बंसल, विजय जैन, भगवान गोयल , अमित माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। इसी तरह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, अशोक सोमानी, ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक मैनेजर श्री यादव और मनोज गुप्ता थे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा नगद राशि प्रदान की। विजेता टीम को 11000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 7100 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन रजनीश पोरवाल और आलोक अग्रवाल ने किया, जबकि आभार युवा इकाई अध्यक्ष अनूप जैन ने व्यक्त किया। इस आयोजन में गौरव खंडेलवाल , पवन गोयल, अनिकेत सोमानी , राकेश गुप्ता, मनोज बिंदल , अंकुर गुप्ता, सुधीर महाजन, रोमित गोयल, सौरभ गोयल, गौरव डागा तथा अर्पित अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी।

0 Comments