Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
देवास। हिन्द फौज ग्रीष्मकालीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समापन के दो दिन बाद विजेता बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव विकास गिरी ने खिलाड़ियों को कैश प्राइज, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि समारोह में विकास गिरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर ही खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। हिन्द फौज के सभी कोच एवं पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इन प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है।” कार्यक्रम में हिन्द फौज संचालक कुमेर सिंह वर्मा, सुरेश शर्मा, सक्सेसवे अकैडमी डायरेक्टर रामेश्वर धाकड़, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, दीपिका बोरीवाल, अजय दायमा एवं आरती दायमा सहित हिन्द फौज के सैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन रीना पटेल ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...