विश्व संगीत दिवस पर सजी गीतों की महफ़िल
देवास। शहर के प्रसिद्ध लव कुश सुर संगम ग्रुप द्वारा विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में शानदार सुरमयी शाम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक संस्था के सचिव गंगासिंह सोलंकी, ज्योति दुबे, प्रदीप शुक्ला, प्रीति चौधरी एवं श्रीमती धवळे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
रानी सोलंकी द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महू से पधारी सारा म्यूजिकल ग्रुप की डायरेक्टर चंदा कुंडलवाल का ग्रुप के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उनके युगल गीतों में साथ देने वाले ग्रुप के संचालक अनिल नायक, सह संचालक रामजीत सिंह, जयंत रेडेकर,संतोष शर्मा रहे।
उनके साथ गीतों की प्रस्तुति सुनकर उपस्थित सिंगर साथी एवं श्रोता गीतों मे मदमस्त हो गए। प्रस्तुति देने वाले अन्य सिंगर प्रीति चौधरी, अमोल मोरे इंदौर, मोहन शर्मा, रानी सोलंकी, गणेश तंवर, प्रदीप शुक्ला, विलास तेलंग, रवि अग्रवाल, मनीष जैन, हरीश जैन, डी के यादव, के सी नागर, राजेंद्रपाल सिंह, नीरज सेंगर, ज्योति दुबे, संतोष दरकदार ने शानदार सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां दी। अजय सोलंकी गुरुजी, वरिष्ठ पत्रकार मोहन वर्मा, विवेक ढवले, आनंदीलाल राठौर, म प्र वि म.पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकमसिंह सायल, सुधि श्रोतागण की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। श्रोताओं ने सभी के गीतों को बहुत सराहा। सिंगर, कवयित्री और उत्कृष्ट एंकर प्रीति चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन कवितामयी अंदाज में किया और लोगों का दिल जीत लिया । यहाँ यह बताते हुए बड़ा गर्व होता है कि संगीतमय संध्या के कलाकारों को सुनने के लिए, दिल्ली इंदौर उज्जैन पूना, त्रिपुरा आदि स्थानों से संगीत प्रेमी जुड़े रहे जो दूर बैठकर भी सभी के गीतों का आनंद लेते रहे। अंत में ग्रुप के सह-संचालक रामजीतसिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। विशेष संगीत दिवस की शाम का आनंदमयी कार्यक्रम संपन्न हुआ।
0 Comments