Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की आगामी प्रदर्शन को लेकर बैठक सम्पन्न

प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की आगामी प्रदर्शन को लेकर बैठक सम्पन्न
देवास।
प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र जिला देवास की बैठक शनिवार को वरिष्ठ नागरिक संस्था सभागृह में संवरक्षक अरविंद पाण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने बताया कि मप्र शासन की उदासीनता के कारण वर्षो से मप्र के पेंशनरो की न्यायोचित मांगो के निराकरण नही होने से प्रांतीय निकाय के आव्हान पर 30 जून को आंदोलन किया जाकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एसएम लाम्बोरे, सतीष दुबे, देवीशंकर तिवारी, सीएस पवार, नरेन्द्र सिंह राजपूत, अशोक वर्मा, एमडी सिन्हा, केसी नागर, बाबूलाल मालवीय आदि ने आगामी आंदोलन को लेकर अपना उद्बोधन देते हुए सफल बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर रामस्वरूप कहार, डीके शर्मा, भालाचंद्र ताकोणे, जगदीश तंवर, दिलीप उपाध्याय, रामसिंह केलकर, अभिजीत सिंह बैस, आदिल पठान, पदमाकर फडनीस, हेमेन्द्र निगम, रश्मि पाण्डेकर, पूर्णिमा सिंह, उषा शाह, भगवती मोदी सहित बडी संख्या में प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य, मातृशक्ति उपस्थित थी। संचालन सचिव श्याम कुमार शाह ने किया एवं आभार सत्यनारायण वर्मा ने माना। 30 जून को होने वाले प्रदर्शन में समस्त पेंशनर्स एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का एसोएिशन के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...