Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महेश जयंती महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सेवा भाव के साथ संपन्न,,कार्यक्रमों के माध्यम से दिया पेट्रोल बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश

महेश जयंती महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सेवा भाव के साथ संपन्न
कार्यक्रमों के माध्यम से दिया पेट्रोल बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश
देवास। माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित सात दिवसीय महेश जयंती महोत्सव 17 से 23 जून तक अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान महेश के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष केलाश डागा एवं जिला सचिव प्रकाश मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता मंत्री के कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष चेतना माहेश्वरी के अनुभव, सहयोग एवं मार्गदर्शन ने आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान की। 17 जून से 23 जून तक चले इस महोत्सव में माहेश्वरी महिला संगठन, युवा संगठन एवं सखी संगठन द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मॉक्टेल प्रतियोगिता, हाई प्रोटीन सलाद प्रतियोगिता, महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजक खेल, खडी गेरु मांडना प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। संदेश रैली द्वारा पेट्रोल बचाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। युवा संगठन द्वारा फन फेयर का आयोजन किया गया तथा दादा-दादी, माता-पिता एवं पोता-पोती को जोड़ने वाली तीन पीढ़ियों की विशेष प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। महेश जयंती के भव्य समारोह में द्वारका मंत्री के सुमधुर भजनों के साथ विशाल रैली निकाली गई, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भक्ति और आनंद का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिमा कलेक्टर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कैलाश डागा, देवास माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिनेश भूतड़ा, रंजना परवाल, नितिन चांडक एवं अभिषेक लाठी मंचासीन रहे। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष अनीता मंत्री ने मेडिकल सर्जिकल बैंक की घोषणा की। आगे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज के नव नियुक्त सीए एवं डॉक्टर बने प्रतिभाशाली युवाओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महेश जयंती महोत्सव समाज की एकता, संस्कृति, प्रतिभा एवं सेवा भाव का सुंदर संगम रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अनीता मंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष चेतना माहेश्वरी, समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा संगठन, सखी संगठन एवं समाजजनों का अमूल्य योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...