Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

परीक्षा, प्रतीक्षा और समीक्षा ये वर्तमान युग में आवश्यक है :- पंडित मधुसूदन नागर,, -महावीर नगर खरे नर्सिंग होम के समीप स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में कलशयात्रा के साथ भक्त श्रीमाल की कथा हुई प्रारंभ

परीक्षा, प्रतीक्षा और समीक्षा ये वर्तमान युग में आवश्यक है :- पंडित मधुसूदन नागर,,

 -महावीर नगर खरे नर्सिंग होम के समीप स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में कलशयात्रा के साथ भक्त श्रीमाल की कथा हुई प्रारंभ
देवास। परीक्षा, प्रतीक्षा और समीक्षा ये वर्तमान युग में आवश्यक है। हर विषय की तैयारी करते हुए परीक्षा दें और परिणाम की प्रतीक्षा करें। इस बीच यह भी विचार करें, समीक्षा करें कि हमने तैयारी किस प्रकार की। तभी हम सफल हो सकेंगे। यह बात महावीर नगर खरे नर्सिंग होम के समीप स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आज गुरुवार से प्रारंभ हुई भक्त श्री माल की कथा के पहले दिन पंडित मधुसूदन नागर ने कही। उन्होंने कहा भगवान को ऐसे लोग पसंद हैं जो लोगों को, परिवार को, समाज को, देश को जोड़ने का काम करते हैं। यदि युवा वर्ग सत्संग में जाना शुरू कर दें तो मामूली बातों पर घर छोड़ने, आत्मघाती कदम उठाने की घटनाएं रोकी जा सकती हैं। कथा के दौरान संगीतमय भजनों पर भक्तों ने भावविभोर होकर ताली और नृत्य सेवा की। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक हो रही है। 10 जून को कथा समापन पर सभी सामाजिक बंधुओं और दानदाताओं के सहयोग से विशाल भंडारा होगा। उल्लेखनीय है कि आयोजन सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज संगठन देवास, श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं धार्मिक लोक न्यास तथा श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के सहयोग से हो रहा है। 
गाजेबाजे के साथ कलशयात्रा निकली खेड़ापति मंदिर से

      कथा प्रारम्भ के पूर्व सुबह खेड़ापति हनुमान मंदिर से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकली। कथा पुराण को सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज अध्यक्ष पीडी शर्मा सहित अन्य ने बारी बारी से अपने सिर पर धारण किया। भगवान श्री हरि, भगवान श्री विश्वकर्मा एवं संत महात्माओं के जयघोष से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुए श्री विश्वकर्मा मंदिर, महावीर नगर, देवास पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कलश यात्रा का समापन हुआ। आयोजन की व्यवस्था में सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज देवास सचिव ओम प्रकाश पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पांचाल, संगठन मंत्री छगनलाल पिपलोदिया, उपाध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा, विश्वकर्मा मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा, दिलीप आसलिया, राजेश सिलक, अशोक शर्मा, प्रमोद कारपेंटर, विष्णु विश्वकर्मा राजोदा, प्रमोद मालवीया, अनिल पांचाल राजोदा, देवकरण शर्मा सहित सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज महिला मंडल देवास तथा श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति महिला मंडल देवास की श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती रंजना शर्मा, श्रीमती माया अशोक शर्मा, श्रीमती निशा पिपलोदिया, श्रीमती अंतिम शर्मा, श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती दुर्गा कैलाश चंद्र, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती रेखा राहुल शर्मा आदि भी आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सर्व विश्वकर्मा वंशज और सभी धर्मप्रेमी जनता, माता, बहनों से धर्म, भक्ति और सत्संग और भंडारे का लाभ लेने की अपील की। यह जानकारी सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज समाज देवास के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पिपलोदिया ने दी।

धीरज शर्मा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नियुक्त
       कथा आयोजन के दौरान समाज संगठन को भी विस्तार दिया गया। यहां धीरज पिता शेखर शर्मा मुखर्जी नगर देवास को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाजबंधुओं ने अपेक्षा की कि श्री शर्मा के नेतृत्व में नवयुवक मंडल समाजहित, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर प्रगति करेगा।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...