देवास। प्रति बुधवार को निगम कार्यालय में होने वाली महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत 24 जून बुधवार को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने के कारण निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा जनसुनवाई की गई।
उपायुक्त को नागरिकों के द्वारा जवाहर नगर में पेड की टहनी छटनी करवाने, नौ दुर्गा नगर चेम्बर के पानी की निकासी करवाने, वार्ड 13 मुखर्जी नगर मे नल का पानी कम दबाव से आने, गणेशपुरी मे अवैध अतिक्रमण हटाने, वार्ड 16 बिंजाना में सी.सी.रोड बनाने, उज्जैन रोड पर गंदे पानी की निकासी करवाने व समस्याओं के आवेदन दिए गये। उपायुक्त के द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि के 2 स्वीकृति पत्रों का वितरण निगम उपायुक्त आरती परमार, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल के साथ किया गया।
इस अवसर पर निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री जीवन रावत, सुर्यप्रकाश तिवारी, मुन्ना कुरैशी, विशाल जगताप, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, भूषण पवार, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, विकास शर्मा, महेन्द्रसिंह सोनगरा, प्रहलाद चौहान एवं नागरिकगण व हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments