Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अभिभाषक संघ चुनाव में रामप्रसाद सूर्यवंशी अध्यक्ष व चंद्रपाल सोलंकी सचिव पद पर विजयी

अभिभाषक संघ चुनाव में रामप्रसाद सूर्यवंशी अध्यक्ष व चंद्रपाल सोलंकी सचिव पद पर विजयी
देवास। जिला अभिभाषक संघ के  चुनाव के लिए न्यायालय परिसर में मतदान हुआ। आए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद सूर्यवंशी, सचिव पद पर चंद्रपाल सोलंकी, पुरुष उपाध्यक्ष पद पर विशाल तिवारी और महिला उपाध्यक्ष पद पर जयंती पुराणिक विजयी हुए। इससे पूर्व इस बार वकीलों में चुनाव को लेकर अपार उत्साह देखा गया। इसी का परिणाम रहा कि दोपहर 2 से 3 बजे तक हुई तेज बारिश के बावजूद भी 94 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 883 मतदाताओं में से 832 मतदाताओं ने पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र बापट व उनके सहयोगियों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे मतदान शुरू करवा दिया। मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए बाहर एलईडी लगाई गई थी, जहां पर मतदान कक्ष का पूरा दृश्य बाहर खड़े वकील देख पा रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी के बीच मतदान होता रहा। हालांकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई। मतदान करने आए सभी अभिभाषकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। मतदान समाप्ति के बाद तत्काल मतगणना कार्य शुरू किया गया, जिसमें पहला परिणाम पुस्तकालय सचिव पद के लिए आया, जिसमें विजय सोनी ने विजयश्री हासिल की। उन्होंने पवन मालवीय व राजीव कोठिया को पराजित किया। वहीं महिला कोषाध्यक्ष पद पर गीता शर्मा विजयी हुई। उन्होंने मिथिलेश सोनी को मात दी, जबकि सह सचिव पुरुष सु पद पर अशोक गुजवती ने दिनेश कारपेंटर व पवन रत्न तिवारी को पराजित कर विजयत्री हासिल की। इसी तरह महत्वपूर्ण सचिव पद पर सा चंद्रपालसिंह सोलंकी छोटू विजयी घोषित किए गए। उन्होंने गोविंद जोशी और रजनीश द्विवेदी को पराजित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...