Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भोपाल में “दंड से न्याय की ओर” पर राज्य स्तरीय वर्कशॉप आयोजित,देवास पुलिस को डिजिटल नवाचार के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार

भोपाल में “दंड से न्याय की ओर” पर राज्य स्तरीय वर्कशॉप आयोजित,

देवास पुलिस को डिजिटल नवाचार के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार

देवास : “दंड से न्याय की ओर प्रस्थान एवं समयबद्ध न्याय”_ संबंधी नवीन कानूनों की संकल्पना को साकार करने हेतु मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय वर्कशॉप _“आईसीजेएस इम्प्लीमेंटेशन एंड डिजिटल इंटीग्रेशन : वन नेशन, वन डेटा, वन एंट्री”_ का आयोजन राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हॉल में किया गया। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य आईसीजेएस के प्रभावी क्रियान्वयन और आपराधिक न्याय व्यवस्था के सभी स्तंभों के बीच डिजिटल एकीकरण को मजबूत करना रहा, ताकि जानकारी का आदान-प्रदान डिजिटली कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाया जा सके। 
   कार्यक्रम में अपराधों के निराकरण में डिजिटल तकनीक का उत्कृष्ट प्रयोग करने पर देवास पुलिस को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया गया। एसपी देवास श्री पुनीत गेहलोद एवं विशेषज्ञ अधिकारी सुश्री बिना दुबे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा विगत एक वर्ष से पुलिसिंग में डिजिटलाइजेशन हेतु देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं उनके सकारात्मक परिणामों पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
  यह कार्यक्रम माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति श्री संजीव कलगांवकर, डीजीपी महोदय श्री कैलाश मकवाना, गृह सचिव श्री संजय शुक्ला, स्पेशल डीजी सीआईडी श्री पंकज श्रीवास्तव, एडीजी एससीआरबी श्री जयदीप प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। वर्कशॉप में संपूर्ण प्रदेश के पुलिस, न्यायपालिका, हेल्थ, अभियोजन एवं एफएसएल के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने _वन नेशन, वन डेटा, वन एंट्री_ की अवधारणा पर सहमति जताते हुए डिजिटल इंटीग्रेशन को समयबद्ध न्याय के लिए आवश्यक बताया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...