Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिले में विश्व जनसंख्या दिवस अभियान प्रारंभ, स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुए विभिन्न जन - जागरूकता कार्यक्रम -----------देवास जिले में 11 से 18 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान

देवास जिले में विश्व जनसंख्या दिवस अभियान प्रारंभ, स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुए विभिन्न जन - जागरूकता कार्यक्रम 
-----------
देवास जिले  में 11 से 18 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान
देवास: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि माँ और बच्चे का अच्छा स्वास्थ्य तभी संभव है, जब गर्भधारण सही समय पर हो और दो बच्चों के जन्म के बीच पर्याप्त अंतर रखा जाए। इसी उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 11 से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान संचालित किया जा रहा है
     11 जुलाई  को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला  का आयोजन किया गया चिकित्सक नर्सिंग स्टॉफ,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम ‘‘हेल्दी टाइमिंग एंड स्पेसिंग बिटवीन प्रेग्नेंसीज फार वेल एड बीइंग आफ मदर एड चाइल्ड एंड टू प्रिवेंट अनइन्टेन्ड प्रेग्नेंसीज’’ अर्थात ‘‘माॅ और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है। अनचाहे गर्भधारण से बचें’’। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान का नारा है- जब बच्चों में हो सही अंतर परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल।
          जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. शाहिद शेख ने बताया कि अभियान के दौरान जिले का स्वास्थ्य अमला घर-घर पहुँचकर आमजन से संवाद स्थापित करेगा तथा परिवार नियोजन के आधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों की जानकारी देकर उन्हें अपनी आवश्यकता और इच्छा के अनुसार उचित साधन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम व अन्य मैदानी कार्यकर्ता गृहभेंट, सास-बहू सम्मेलन, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस तथा अन्य सामुदायिक आयोजनों के माध्यम से पात्र दम्पत्तियों से संपर्क करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि विवाह के बाद पहले बच्चे में कम से कम दो वर्ष की देरी तथा पहले और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर माँ के स्वास्थ्य की सुरक्षा, बच्चे के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास और परिवार की खुशहाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  शहरी क्षेत्र देवास की मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संजय नगर में परिवार नियोजन के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दम्पतियों,महिलाओं,को परिवार नियोजन की जानकारी दी ।
      उप जिला जिला मीडिया अधिकारी श्री कमलसिंह  डावर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक अभिभावक माता-पिता  को जानकारी देना कि सही उम्र में शादी करे और विवाह के बाद  दंपति परिवार नियोजन की प्लानिंग करे अपनी सुविधा, स्वास्थ्य और पारिवारिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वैच्छिक निर्णय लेने में सहयोग देना है। सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं पर चिकित्सक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराएँगे।
   सहायक कार्यक्रम  प्रबंधक श्रीमती स्वीटी यादव ने कहा  कि सभी दम्पति अपने निकटतम स्वास्थ्य संस्थान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर अथवा आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों की जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी पसंद के अनुसार उपयुक्त साधन अपनाकर स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और खुशहाल परिवार के निर्माण में सहभागी बनें। डीपीएचएनओ श्रीमती सुनीता सक्सेना ने कार्यक्रम में दंपतियों को नई पहल किट,बच्चों में अंतर रखने अस्थायी ओर परिवार नियोजन में स्थायी साधनों की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर बीईई सुखदेव रावत ,संस्था के नर्सिंग स्टॉफ,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता और क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...