Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गोल्ड अप्रेज़र्स का राज्य स्तरीय महाकुंभ 12 जुलाई को भोपाल में, बैंकिंग और गोल्ड लोन पर होगा मंथन

गोल्ड अप्रेज़र्स का राज्य स्तरीय महाकुंभ 12 जुलाई को भोपाल में, बैंकिंग और गोल्ड लोन पर होगा मंथन
देवास। गोल्ड अप्रेज़र वेलफेयर फाउंडेशन, मध्य प्रदेश द्वारा 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 9:30 बजे से कान्हा फन सिटी, भोपाल में राज्य स्तरीय गोल्ड अप्रेज़र्स सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर के गोल्ड अप्रेज़र्स, स्वर्ण मूल्यांकन विशेषज्ञ, राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ सहित प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी सदस्य होंगे। सम्मेलन में गोल्ड लोन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनाने, गोल्ड अप्रेज़र्स की भूमिका, गोल्ड लोन में बढ़ती धोखाधड़ी की रोकथाम, आधुनिक स्वर्ण परीक्षण तकनीक, प्रशिक्षण, प्रमाणन तथा बैंकों और गोल्ड अप्रेज़र्स के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों को एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित एवं सत्यापित गोल्ड अप्रेज़र्स को प्राथमिकता देने का आग्रह किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गोल्ड अप्रेज़मेंट (गोल्ड अप्रैज़ल) व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय बनाना तथा बैंकों एवं गोल्ड अप्रेज़र्स के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में बैंकिंग क्षेत्र एवं गोल्ड अप्रेज़मेंट से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन का मानना है कि गोल्ड लोन से जुड़ी धोखाधड़ी रोकने में प्रशिक्षित एवं सत्यापित गोल्ड अप्रेज़र्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन योग्य और विश्वसनीय अप्रेज़र्स का सत्यापन कर बैंकों को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे ग्राहकों का विश्वास और बैंकों की सुरक्षा मजबूत हो सके। फाउंडेशन का उद्देश्य गोल्ड अप्रेज़र्स और बैंकिंग संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इसके लिए भविष्य में नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यशालाओं और बैंकिंग संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...