15 एमएलडी पम्प के (टेंक) की रविवार को होगी सफाई,,
देवास। क्षिप्रा स्थित ट्रिटमेंट प्लांट पर, 15 एमएलडी पम्प के सी एल एफ फागुलेटर (टंेक) मे जमी गाद(मिटट्ी) की सफाई की जावेगी, ताकी जल की गुणवत्ता बनी रहे। नगर निगम जलप्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार 19 जुलाई को सुबह क्षिप्रा प्लांट पर 15 एमएलडी पम्प के सी एल एफ फागुलेटर (टेंक) की सफाई की जावेगी, इस हेतु 19 जुलाई को 15 एमएलडी ट्रिटमेंट प्लांट का शट्डाउन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। 15 एमएलडी प्लांट पर फागुलेटर (टेंक) की सफाई कार्य होने से 19 जुलाई रविवार को 15 एमएलडी प्लांट से शहर की निम्न टंकियों मे सनसिटी, आनंद़ऋषि आनंद टंकी, पाठनकुआ टंकी, गिरीराजधाम टंकी से होने वाला जलवितरण प्रभावित होगा। इन टंकियो से 19 जुलाई रविवार को संबंधित क्षेत्रों मे होने वाला जल वितरण, 20 जुलाई सोमवार को इन सभी टंकियों मे पर्याप्त मात्रा जल भरने के पश्चात् जल वितरण किया जा साकेगा।

0 Comments