Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन -------पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद और पुलिस अधिकारियों ने युवाओं संग खेला वॉलीबॉल मैच

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान  अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन  
-------
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद और पुलिस अधिकारियों ने युवाओं संग खेला वॉलीबॉल मैच
देवास 25 जुलाई 2026  "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत  वॉलीबॉल, पिट्टू एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं में विकासखंडों एवं विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद एवं पुलिस अधिकारियों ने  स्वयं खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला। अधिकारियों को खिलाड़ियों के साथ मैदान में खेलते देख युवाओं में विशेष उत्साह का माहौल रहा।
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे से नाता छोड़ने और खेलों से नाता जोड़ेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक युवा को खेलों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा उपस्थित समस्त खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा सभी से समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...