पेंशनर संघ ने 24 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक माह की 10 तारीख को डॉक्टर एस एस मालवीय के सहयोग से अवंतिका हॉस्पिटल अवंतिका नगर मक्सी रोड देवास पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वरिष्ठ पेंशनर साथियों के लिए आयोजित किया जा रहा है इस शिविर में स्वास्थ्य का निशुल्क प्रशिक्षण किया जाता है एवं आवश्यक परामर्श एवं निदान डॉक्टर एस एस मालवीय द्वारा किया जाता है। इस शिविर की लोकप्रियता निरन्तर बढ़ती जा रही है। इसमें पेंशनर साथियों के अलावा और भी कई वरिष्ठ जन इसका लाभ ले रहे है। निश्चित रूप से निशुल्क की जा रही सेवा प्रशंसनीय है पेंशनर संघ के संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा, जिला अध्यक्ष देवी शंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, देवास तहसील अध्यक्ष अनिल नागर, ओ पी सोलंकी, के एल सोलंकी ने समस्त वरिष्ठ लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया एवं डॉ एस एस मालवीय का 24 वां निशुल्क शिविर आयोजित करने में सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।
0 Comments