सीरत कमेटी की बैठक 30 जुलाई गुरुवार को
देवास: पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक जश्न ईद मिलादुन्नबी मनाए जाने को लेकर सीरत कमेटी की अहम बैठक आयोजित होगी !
बैठक शहर काजी देवास सीनियर नोमान अहमद अशरफी साहब ,शहर जूनियर काजी अब्दुल कलाम फारूखी, सुल्तान असरार अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में बैठक होगी
सीरत कमेटी के सदर शकील पठान पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 30 जुलाई 2026 गुरुवार को बड़ा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में रात्रि 9: 30 बजे मीटिंग होगी जिसमें ईद मिलादुन्नबी मनाए जाने को लेकर रूप रेखा तैयार की जाएगी क़ाज़ी हुसैन अहमद अशरफी साहब ने सभी से गुजारिश की है कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर होने वाली सीरत कमेटी कि मीटिंग में जरूर तशरीफ़ लाएं। डॉक्टर फ़हीम अहमद अशरफ़ी और फ़य्याज़ शैख ने बताया कि हज़रत क़ाज़ी इरफ़ान अहमद अशरफ़ी अलैहिर्रमह दो महीने पहले ही ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां शुरू कर देते थे और फ़रमाते थे कि सारी खुशियां हुज़ूर सल्लल्लाहु अ़लैहि व आलिही वसल्लम की मीलाद की ख़ुशी का सदक़ा है।

0 Comments