Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मोहम्मदी चौक पर 4 जुलाई को होगा हुसैनी इज्तिमा

मोहम्मदी चौक पर 4 जुलाई को होगा हुसैनी इज्तिमा

देवास।  आज 4 जुलाई  रात्रि 9:00 बजे  मोहम्मदी चौक पुराना बस स्टैंड पर हुसैनी इज्तिमा  होगा। शहर क़ाज़ी देवास सीनियर क़ाज़ी इरफ़ान अहमद अशरफ़ी साहब ने 28 साल पहले सेंट अशरफ़ फ़ॉउंडेशन की बुनियाद रखी थी। जिसके बैनर तले हर साल ऐतिहासिक हुसैनी इज्तिमा आयोजित किया जाता है। शहर काजी देवास सीनियर नौमान अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती में होने वाले हुसैनी इज्तिमे में अजमेर  राजस्थान के  खादिम   हजरत  आदिल मियां चिश्ती  साहब साथ ही यूपी से  हजरत सैयद मोहम्मद फैजान अशरफ अशरफी जिलानी साहब  , पूर्व सांसद मौलाना ओबेदुल्ला खान आजमी साहब फर्रुखाबाद यूपी से  हिलाल रज्जाकी  साहब, बुरहानपुर से पीर अब्दुल बाकी बाबा अशरफी साहब , हज़रत कुमेल अशरफ अशरफी साहब, साथ ही  देश भर से इस्लामिक विद्वान सम्मिलित होंगे 
मुफ्ती जरीफ अहमद  अशरफी काजी हुसैन अहमद अशरफी साहब ने सभी से शिरकत की गुज़ारिश की है अजीमुश्शान इज्तिमे में सैयदना इमाम हुसैन की बारगाह में नियाज़ और फातेहा होगी जिसमें तकरीर के बाद लंगर होग। 
सेंट अशरफ फाउंडेशन के सदर जावेद शेख अशरफी  बब्बू खान अशरफी सईद खान अशरफी  आमीन खान अशरफी कसिम  अहमद अशरफी ,,  राजा कुरैशी  ने इस होने वाले हुसैनी इज्तिमे में  ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत की गुजारिश की है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...