देवास: शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सोनकच्छ के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक खान पठान की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर आज दिनांक 30 जून 26 को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी थे, अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्रीमती चंद्रकांता बेस ने की विशेष अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नैना पाठक, भारत द्विवेदी सर ,यूसुफ मोहम्मद शेख एवम् एडवांस एकेडमी के संचालक कृष्णपाल सिंह चौहान थे सर्वप्रथम अतिथियों ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत संस्था की प्रमुख मनीष चौहान , चंद्रमणि जोशी ,जाकिर हुसैन फेमी,मांगीलाल सोलंकी ,कमल राठौर ,राजकुमार कुशवाह, विक्रम सिंह मालवीय, और राजेश परमार ने किया। शब्दों से स्वागत एवं फारुक खान पठान के जीवन परिचय को श्रीमती रीना गुप्ता ने प्रस्तुत किया ।सेवानिवृत हो रहे पठान का स्वागत सोभागसिंह ठाकुर , पत्रकार सौरभ पुरोहित ,संतोष शर्मा ,जितेंद्र सिंह बघेल, सुनील राठौड़ ,पुष्पेंद्र सिंह तोमर प्रतीक्षा राजपूत ,रजत नामदेव सतपाल सिंह ,राजपूत योगेंद्र रैकवार एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया पठान को विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन पत्र शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में पठान के कार्यकाल में विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं के लिए किए गए कार्यों प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि श्री पठान क्षेत्र में सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों के अभिनंदन पत्र लिखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर दीपाली मेहता , योगिता पाठक अब्दुल सिद्धि पठान और सेवानिवृत हो रहे शिक्षक के परिवार के सदस्य एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं,कार्यक्रम का संचालन पूर्व बी आर सी भूपेंद्र कुमार गुप्ता ने किया एवम् आभार विजय श्री जायसवाल ने माना । सहभोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ

0 Comments