Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमलतास अस्पताल की टीम ने 51 वर्षीय महिला को दिया नया जीवन

अमलतास अस्पताल की टीम ने 51 वर्षीय महिला को दिया नया जीवन

देवास : अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कुशल डॉक्टरों ने त्वरित निर्णय और विशेषज्ञता से 51 वर्षीय महिला मरीज को नया जीवन दिया। 
हार्ट अटैक के बाद अत्यधिक घबराहट, हृदय गति 46 प्रति मिनट और असामान्य रक्तचाप की गंभीर स्थिति में मरीज को कार्डियक आईसीयू में भर्ती किया गया था। स्थिति की गंभीरता देखते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अल्लेवार एवं उनकी टीम ने तुरंत एंजियोग्राफी का निर्णय लिया। जांच में ब्लॉकेज की पुष्टि पर तुरंत एंजियोप्लास्टी शुरू की गई।
अमलतास हृदय रोग संस्थान के डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. मिहिर कुमार बेरा, डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. हर्षा पांडोले एवं नर्सिंग स्टाफ पुष्पा पाटीदार, मंग्लेश शर्मा सहित कार्डियक टीम ने मात्र 1 घंटे 15 मिनट में जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की।
सफल उपचार के बाद मरीज की हृदय गति और रक्तचाप अब सामान्य है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन, समस्त कार्डियक टीम एवं आयुष्मान योजना के तहत नि:शुल्क इलाज के लिए शासन का आभार व्यक्त किया।
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने कहा कि "अमलतास का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को समय पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। पूरी टीम चौबीसों घंटे गंभीर स्थितियों से निपटने के लिए तत्पर है। मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...