देवास पुलिस के 58 ASI पदोन्नत होकर बने उप निरीक्षक,,
देवास : मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत देवास पुलिस के 58 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (Sub Inspector) के पद पर पदस्थ किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है। यह उपलब्धि अधिकारियों को और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए देवास पुलिस की कार्यकुशलता, सेवा-भाव एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
देवास पुलिस परिवार ने भी सभी 58 पदोन्नत उप निरीक्षक अधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

0 Comments