सीजी ट्यूटोरियल्स का शानदार प्रदर्शन: 6 विद्यार्थियों ने किया NEET क्वालीफाई,,
देवास : बोर्ड परीक्षा हो या प्रतियोगी परीक्षा, सीजी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने हर वर्ष श्रेष्ठ परिणाम देकर शहर का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी संस्था के 6 विद्यार्थियों ने NEET- नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा क्वालीफाई की है।
सफल विद्यार्थियों में मोहम्मद शान अली, अंजुम अंसारी, वंशिका मालवीय, अलिफिया नागदावाला, गिरीश गहलोत और गौरी सोलंकी शामिल हैं। सफलता पर अन्य विद्यार्थियों ने केक खिलाकर साथियों को बधाई दी।
सीजी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने JEE Mains में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष संस्था के 5 विद्यार्थियों ने JEE Mains क्वालीफाई किया। वहीं बोर्ड परीक्षा में भी संस्था के 19 विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
एबी रोड स्थित यह शिक्षण संस्थान पिछले 17 वर्षों से बोर्ड के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। कोरोना काल में भी संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर यह सिद्ध किया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर बाधा पार की जा सकती है।
पिछले 7 वर्षों में सीजी ट्यूटोरियल्स के 7 विद्यार्थी JEE Advanced, 123 विद्यार्थी JEE Mains और 71 विद्यार्थी NEET क्वालीफाई कर चुके हैं।
संस्था के संचालक आशीष गुप्ता का मानना है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और व्यावसायिक ज्ञान भी मिलना चाहिए, तभी वे हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

0 Comments