Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब रीजन-7 की ऑफिसर्स मीट आयोजित

लायंस क्लब रीजन-7 की ऑफिसर्स मीट आयोजित
देवास। लायंस इंटरनेशनल क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन औसाफ़ क़ुरैशी के नेतृत्व में रीजन-7 के क्लब पदाधिकारियों के लिए स्थानीय होटल रामाश्रय में क्लब ऑफिसर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जय प्रकाश त्रिपाठी के साथ विशेष अतिथि प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. राजेंद्र सोडानी, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेट्री लायन अनिल मोदी, झोन चेयरपर्सन लायन मयंक काबरा सहित अनेक डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों को संगठन एवं सेवा कार्यों के प्रभावी संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ध्वज वंदना एवं दीप प्रज्वलन के बाद लायन औसाफ़ कुरैशी ने अपने स्वागत उद्बोधन मे रीजन के लक्ष्य और कार्य योजनाओ की जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी द्वारा जहां जरुरत वहां सेवा के अनुरुप कार्य योजनाओ के बारे मे बताया। केबिनेट सचिव लायन अनिल मोदी ने सभी गतिविधियो की रिपोर्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित करा। अतिथियों का स्वागत रीजन सेक्रेट्री लायन मनोज बिंदल एवं रीजन एडवाइजर लायन साफिया कुरैशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन आर.सी. पालीवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन लायंस क्लब आफ देवास गोल्ड की अध्यक्षा लायन संगीता गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमजेएफ लायन डॉक्टर के. के. धूत, लायन डॉक्टर प्रकाश गर्ग, लायन प्रमोद गुप्ता, लायन एम. एल. डाबी, लायन भगवान गोयल, लायन दिनेश माहेश्वरी, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन अशोक जोशी, लायन संजय जोशी, लायन श्रीधर महेश्वरी, लायन सलमा कुरैशी, लायन सुनीता शर्मा, लायन मोनिका राणा, लायन नेहा छाबरिया, लायन तरुणा जाट, लायन शैला जैन, लायन रमा शर्मा, लायन रानी बड़ोदिया उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...