Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस की 9 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला से देवास देगा नशे को नकारने का संदेश,,8000 विद्यार्थी और 1000 पुलिसकर्मी बनेंगे अभियान का हिस्सा

देवास पुलिस की 9 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला से देवास देगा नशे को नकारने का संदेश,,

8000 विद्यार्थी और 1000 पुलिसकर्मी बनेंगे अभियान का हिस्सा

देवास : केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत 25 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत के निर्देशन में विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा।
अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ, देवास पुलिस, शासकीय स्कूल एवं खेल संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह मानव श्रृंखला भोपाल बाईपास से लेकर स्पोर्ट्स पार्क इंदौर रोड तक करीब 9 किलोमीटर लंबी रहेगी। इसमें 8000 विद्यार्थी, 1000 पुलिसकर्मी, स्पोर्ट्समेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
   कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह वर्द्धमान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
   बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वर्धमान ने विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को लाने-ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
  अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के उपाध्यक्ष सैयद मकसूद अली ने बताया कि मानव श्रृंखला में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रति 25 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक अनिवार्य रूप से रहेगा तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
यातायात पुलिस टीआई श्री पवन बागड़ी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध चल रहे केंद्र सरकार के इस अभियान में शहर के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन सादर आमंत्रित हैं।
बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश चव्हाण, वरिष्ठ सदस्य चरणजीत सिंह अरोरा , प्रेमनाथ तिवारी, मिथिलेश यादव, सुरेंद्र राठौर, शकील कादरी, आदित्य दुबे, अबरार शेख, महबूब शेख, रितेश मिश्रा, स्वप्निल वर्मा, मिर्जा मुशाहिद बैग, दिनेश सांखला,यशवंत डागौरा, कपिल व्यास सहित बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक एवं प्राचार्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...