Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहर के मध्य क्षेत्र तुकोगंज रोड शालिनी रोड आदि क्षेत्र में आ रहा है नलों में मटमेला पानी,,आमजन के स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है मटमेले पानी का शुद्धिकरण किया जाए

शहर के मध्य क्षेत्र तुकोगंज रोड शालिनी रोड आदि क्षेत्र में आ रहा है नलों में  मटमेला पानी,,

आमजन के स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है मटमेले पानी का  शुद्धिकरण किया जाए
देवास। शहर के मध्य क्षेत्र तुकोगंज रोड शालिनी रोड पर लगभग 10-15 दिनों  से नलों में मटमेला पानी आ रहा है। मटमेला पानी आने से आमजन में बीमारी का भय बना हुआ है। नगर जनहित  सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बैस ने बताया कि शहर के मध्य क्षेत्र तुकोगंज शालिनी रोड आदि क्षेत्रों के  नलों मे मटमेला  पानी आने से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति भय व्याप्त है। मटमैला पानी बारिश के पहले भी चार-पांच बार नलों में आ चुका है। इस तरह से नलों में आ रहे मटमेले  पानी के शुद्धिकरण को लेकर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा हुआ गंभीर  मामला है। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस,विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह तंवर तकिउद्दीन काजी, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा,, सुरेश रायकवार, उमेश राय, अनूप दुबे, सतनारायण यादव ने संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से मामले की गंभीरता को देखते हुए जनहित में शीघ्र ही मटमेले  पानी का शुद्धिकरण किए  जाने हेतु कार्रवाई कर समस्या का निराकरण करें।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...