स्वास्थ्य विभाग देवास के उप जिला मिडिया अधिकारी श्री कमलसिंह डावर पदोन्नति से बने जिला मीडिया अधिकारी
---------
श्री कमलसिंह डावर ने जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी के पद पर सिविल सर्जन डाॅ आर.पी.परमार को अपनी ज्वाईनिंग दी
देवास : राज्य शासन एतद द्वारा विभागीय पदोन्नति अंतर्गत परिवार कल्याण संवर्ग अंतर्गत उप जिला विस्तार एवं मध्यम अधिकारी से जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी ( जिला मिडिया अधिकारी)( द्वितीय श्रेणी) के पद पर पदोन्नति हुई।
श्री कमल सिंह डावर देवास जिले में विकासखंड बरोठा (देवास) में खंड विस्तार पशिक्षक (बी ई ई) के पद वर्ष 2010 से 2015 तक 5 साल सेवाएं देने के बाद उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी,(उप जिला मीडिया अधिकारी)के पद पर सिविल सर्जन कार्यालय जिला चिकित्सालय देवास में पदस्थ हुए। वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2026 तक निरंतर सेवाएं दे रहे ।
कोविड महामारी के दौरान श्री सुरेश सिंह सिसौदिया, जिला विस्तार एंव माध्यम अधिकारी 30.04.2021 को सेवानिवृत होने पर श्री कमलसिंह डावर को प्रभारी जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी ( जिला मिडिया अधिकारी) एवं 108 जिला नोडल अधिकारी के साथ ही प्रभारी सहायक सांख्यिकी अधिकारी का प्रभार दिया गया कार्यकाल के दौरान पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप निरंतर 4 वर्ष जुलाई 2025 तक प्रभारी जिला मिडिया अधिकारी के रूप में सेवायें दी कार्यकाल के दौरान 26 जनवरी पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया दिनांक 16 जुलाई 2026 को जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी के पद पर कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला-देवास में ज्वाईनिंग दी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ,चिकित्सक, साथियों ने और परिवार जनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

0 Comments