देवास। वर्षाकाल मे सफाई मित्रों को बारिश से बचाव के लिए अपने कार्य को ओर सुविधाजनक करने के लिए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा पुरूष एवं महिला सफाई मित्रों को रैनकोट का वितरण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्यि समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिहं बैस, पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा के साथ निगम बैठक हाल मे किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था मे हमारे सफाई मित्र अपना अहम योगदान देते हैं। बारिश से बचाव के लिए तथा उनके स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए उनके स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए रैन कोट का वितरण किया गया।
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने कहा कि सफाई मित्र निगम की कार्य व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सफाई मित्रों को रैन कोट का वितरण कर उन्हें वर्षाकाल मे अपना कार्य करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इस हेतु रैन कोट का सांकेतिक रूप से रैन कोट का वितरण किया गया। शेष कर्मचारी जो निगम से संबंधित कार्य फिल्ड मे करते हैं उनको भी रैन कोट का वितरण शीघ्र ही किया जावेगा।
निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष श्री बैस ने कहा कि सफाई मित्र हमारे निगम परिवार का हिस्सा हैं वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए निगम द्वारा रैन कोट का वितरण किया गया ताकि वे बारिश से बचाव हो।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त आरती खेडेकर, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे, निगम स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, शंकर सांगते, शिवा खत्री, विशाल धोलपुरे, अंकित बंजारे, अनिस सांगते के साथ महिला एवं पुरूष सफाई मित्र उपस्थित रहे।

0 Comments