Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नशा मादक पदार्थों का नहीं बल्कि मेहनत,देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का होना चाहिए- एडीजीपी उज्जैन संभाग श्री राकेश गुप्ता,,नशे की समस्या के खात्मे के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को होना होगा एकजुट- डीआईजी उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन,,आईशर कंपनी परिसर से गूंजा नशामुक्ति का संदेश,पुलिस-प्रशासन एवं उद्योग जगत ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प

नशा मादक पदार्थों का नहीं बल्कि मेहनत,देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का होना चाहिए- एडीजीपी उज्जैन संभाग श्री राकेश गुप्ता,,
नशे की समस्या के खात्मे के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को होना होगा एकजुट- डीआईजी उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन,,
आईशर कंपनी परिसर से गूंजा नशामुक्ति का संदेश,पुलिस-प्रशासन एवं उद्योग जगत ने लिया जन-जागरूकता का संकल्प
देवास; मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, औद्योगिक संस्थानों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज की स्थापना करना है।
इसी अभियान के अंतर्गत आज आईशर कंपनी, देवास परिसर में एक भव्य नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन रेंज श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, उज्जैन ज़ोन श्री नवनीत भसीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,उज्जैन ज़ोन श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के इस जनआंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता, जागरूकता एवं सामूहिक संकल्प से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक,उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए युवाओं से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ.दिलाई गई। इसके पश्चात गुब्बारे छोड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोदने अपने उद्बोधन में कहा कि "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन, औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन के सामूहिक सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री हरनारायण बाथम, नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल, शहर के समस्त थाना प्रभारीगण, आईशर कंपनी के मैनेजर श्री अमर सिंह बघेल, एच.आर. हेड श्री आनन्द मिश्रा सहित पुलिस विभाग एवं आईशर कंपनी के 700 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देवास पुलिस आम जनता, युवाओं, औद्योगिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अपील करती है कि "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान से जुड़कर नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित एवं संस्कारित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...