भगवान झूलेलाल चालीया महोत्सव का शुभारंभ
देवास। पूज्य सिंध हिन्दू पंचायत द्वारा सिंधी महिला मंडल के तत्वाधान में भगवान झुलेलाल चालीया महोत्सव का शुभारंभ आज सिंधु भवन ट्रस्ट, उज्जैन रोड स्थित भगवान झुलेलाल मंदिर में बड़े धूमधाम से किया गया।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ किया गया। ये महोत्सव चातुर्मास की तर्ज पर मनाया जाता है। इसमें नगर एवं देश अच्छी वर्षा एवं सुख शांति, खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखा जाता है। पूरे 40 दिन तक शुद्ध आहार, विचार का पालन किया जाता है। इस दौरान भक्तों ने भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच सुखो सेसा प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद लिया।
सिंधी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या आहूजा (पार्षद) एवं महिलाओं ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य और भक्तजन उपस्थित रहे।
महोत्सव आगामी दिनों 40 दिनों तक चलेगा, जिसमें आज से 9 वे दिन नवरे की पूजा स्थानीय मीठा तालाब पर सुबह 11:30 बजे सम्पन्न होगी।

0 Comments