Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आत्मानुभूति से जीव व ब्रह्म का भेद मिट जाता है-आचार्य गम्भीरानंद अवधूत

आत्मानुभूति से जीव व ब्रह्म का भेद मिट जाता है-आचार्य गम्भीरानंद अवधूत
देवास। शिवपुरी के डी एस आचार्य सुभद्रानंद अवधूत ने बताया कि दिनांक  17 से 19 जुलाई 2026 तक क्षेत्रीय सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य गंभीरानंद अवधूत थे। इस सेमिनार में ग्वालियर, देवास ,उज्जैन, भिंड, मुरैना, लहार, शिवपुरी, दतिया,  गुना, उज्जैन से भक्तगण पधारे थे। इस सेमिनार में सामाजिक आर्थिक नैतिक मूल्य पर आधारित प्र ऊ त  दर्शन पर विशेष चर्चा की गयी और अध्यात्मिक दर्शन, भक्ति रूप सेतु,  रूप और रूपातीत विषय पर गहन चर्चा की गई । इस सेमिनार के दौरान सुबह प्रभात फेरी, सामूहिक  योग साधना और आसान भी खिखाए गए । सेवा धर्म मिशन के आचार्य सुभद्रानंद अवधूत ने अपने टीम के साथ विशेष रूप से नाम संकीर्तन बाबा नाम केवलम के साथ कोशिकी और तांडव नृत्य करवाए ।साथ ही पूरे नगर में कीर्तन शोभायात्रा की गयी। डॉ अशोक शर्मा, मनोज जैन, मनीष गर्ग, निष्काम गर्ग, अभिषेक,  जय प्रकाश शर्मा, की सराहनीय भूमिका रही। शिवपुरी स्कूल के प्रिंशिपल दीदी अवधूतिका आनंद सदाशिव आचार्य ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और बच्चों को पुरस्कार भी दिए गये। महिला कल्याण केंद्र के प्रभारी दीदी अवधूतिका आनंद प्रभा आचार्य सभी महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य लाभ करने की गुढ़ बताएं। शिवपुरी के स्थानीय भूक्ति  प्रधान श्री नारायण दास गर्ग अपने सभी कार्य करनी समिति के साथ सुव्यस्थित रूप से सम्पन्न करवाए। उक्त जानकारी हेमेन्द निगम काकू ने दी। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...