देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 पुलिस लाइन की सहायक शिक्षक शीला जोशी सेवानिवृत्ति हुई। श्रीमती शीला जोशी ने
38 साल तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दी। प्रथम नियुक्ति 1988 में शासकीय माध्यमिक विद्यालय आक्या में हुईं। इसके पश्चात राधाबाई मिडिल कन्या विद्यालय में तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 पुलिस लाइन में अपना कार्यकाल पूरा किया।
सेवा निवृत्त होने पर शाला परिवार एवं बच्चों के द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। श्रीमती जोशी ने कहा कि उन्होंने विद्यालय को हमेशा अपना परिवार समझा और सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय में अपनी सेवाएं देती रहेगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री किशोर वर्मा बीआर सी, विशेष अतिथि जन शिक्षक श्री आतिश कनासिया थे।अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्री अशोक साहू ने की अतिथियों का स्वागत प्रधान अध्यापक श्री देवी दयाल रेकवार व स्टाफ साथियों ने किया ।इस अवसर पर श्री कन्हैयालाल बैरागी, श्री प्रसून पण्ड्या,श्री जाकिर हुसैन कुरैशी विद्यालय के पालक एवं परिवारजन उपस्थित थे। संचालन श्रीमती पुष्पा भारती ने किया, आभार श्री बालकृष्ण श्रीवास्तव ने माना। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 Comments