देवास। निगम बैठक हाल में महापौर जनसुनवाई मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने से 22 जुलाई बुधवार को जनसुनवाई निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा की गई। नागरिकों द्वारा जवाहर नगर में सिवरेज लाईन की सफाई करने, वार्ड 19 बद्रीधाम एक्सटेंशन में गंदगी व सिवरेज लाईन की सफाई, सनसीटी पार्ट 1 में साफ सफाई, ड्रेनेज लाईन, गार्डन के रखरखाव व अन्य समस्याओं के आवेदन उपायुक्त को दिए गये। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण किए जाने के निर्देश दिए तथा आवेदनों को संबंधित विभागों मे भेजा। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्र. सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी, दिनेश चौहान, जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, उपयंत्री जीवन रावत, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, मुन्ना कुरैशी, विकास शर्मा एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments