Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आल इंडिया पुलिस गेम्स में अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी

आल इंडिया पुलिस गेम्स में अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी

देवास। देवास के अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास को हैदराबाद में आयोजित 11वीं जूडो क्लस्टर (ऑल इंडिया पुलिस गेम्स) के अंतर्गत 23 से 30 जुलाई तक होने वाली पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए भारतीय निर्णायक (रेफरी) दल में नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से देवास सहित पूरे मध्य प्रदेश के खेल जगत में खुशी का माहौल है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रैफरी अभय श्रीवास पिछले 10 वर्षों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और निष्पक्ष निर्णय क्षमता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय निर्णायक पैनल में शामिल किया गया है। देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसबी तथा अन्य विभागों के खिलाड़ी भाग लेकर अपने-अपने राज्य एवं संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभय श्रीवास की इस उपलब्धि पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख सहित देवास एवं प्रदेश के खेल संगठनों के पदाधिकारियों, कोचों, रैफरियों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...