Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ब्रह्म सनातन गौरव की बैठक सम्पन्न, ब्रह्म सनातन गौरव की कावड़ यात्रा निकालने का लिया निर्णय,, - कैलाश मानसरोवर के पवित्र जल से होगा बिलावली बाबा महाकाल का अभिषेक, बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप

ब्रह्म सनातन गौरव की बैठक सम्पन्न, ब्रह्म सनातन गौरव की कावड़ यात्रा निकालने का लिया निर्णय,, 

 - कैलाश मानसरोवर के पवित्र जल से होगा बिलावली बाबा महाकाल का अभिषेक, बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप

देवास। संस्था ब्रह्म सनातन गौरव की बैठक संस्था कार्यालय आवास नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पं. दीपक जोशी के नेतृत्व एवं संयोजन में विगत तीन वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चतुर्थ भव्य ब्रह्म सनातन गौरव कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त 2026 (रविवार) प्रातः 11 बजे कावड़ यात्रा मानस भवन शिव मंदिर, बी.एन.पी. रोड, राधागंज से प्रारंभ होगी। यात्रा में श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर से लाए गए पवित्र जल से बिलावली बाबा महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। अभिषेक के पश्चात सभी धर्मप्रेमी कावड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसके साथ दिव्य धार्मिक यात्रा का समापन होगा। बैठक में कावड़ यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं समाज की अधिकाधिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विशेष रूप से पं. संजय शुक्ला, पं. ओ.पी. दुबे, पं. प्रयास गौतम, पं. रमेश व्यास, पं. सतीश दुबे, पं. महेंद्र स्थापक, पं. आशुतोष जोशी, पं. घनश्याम पंडित, पं. मधुसूदन शर्मा, पं. अशोक चौबे, पं. महेंद्र व्यास, पं. मंगेश शर्मा, पं. छोटू पांडे (युवा अध्यक्ष), पं. प्रतिक पंडित, पं. संजय दुबे, पं. रोहित उपाध्याय, पं. सतीश व्यास, पं. निलेश जोशी, पं. कमल शर्मा, पं. सिद्धार्थ अवस्थी, पं. माधवानंद दुबे (अध्यक्ष, प्रगति संगठन), पं. अरविंद शर्मा (पेड़ी अध्यक्ष), पं. महेंद्र जोशी, पं. संजय तिवारी, पं. हरीश जोशी, पं. चंद्रशेखर जोशी, पं. रविराज जोशी, पं. मुकेश शर्मा, पं. संजय शर्मा, पं. आशीष शर्मा, पं. सुशील शर्मा, पं. सुरेश शर्मा 'क्रांति', पं. विष्णु प्रसाद जोशी, पं. अशोक उपाध्याय, पं. पपलेश जोशी, पं. कुलदीप जोशी, पं. चेतन पंड्या, पं. हरीश शर्मा, पं. कमलेश शर्मा, पं. हेमंत शर्मा, पं. अरविंद जोशी, पं. हेमंत जोशी तथा पं. नमन जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पं. महेंद्र स्थापक ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...