Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बुधवार को हुई महापौर जनसुनवाई, प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय पर हो-महापौर

बुधवार को हुई महापौर जनसुनवाई, प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय पर हो-महापौर

देवास। बुधवार दिनांक 29 जुलाई को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने निगम संबंधी समस्याओं के आवेदन जनसुनवाई के दौरान नागरिकों से लिये तथा समस्या सुनी। महापौर ने जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनों पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिये। महापौर ने 02 आवेदनों के जनसुनवाई के दौरान मौके पर ही निराकरण अधिकारियों से चर्चा कर कराया तथा 05 आवेदनों के निराकरण 07 दिवस में कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर श्रीमती अग्रवाल ने जनसुनवाई में पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली जिसमें दो आवेदनों के निराकरण हेतु आवेदकों से समन्वय कर मौके पर जाकर निराकरण करने के साथ ही रिपोर्ट दिये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जनसुनवाई में एक दिव्यांग आवेदक द्वारा ट्रायसिकल की मांग की गई महापौर द्वारा जनसुनवाई में ही उपायुक्त  श्री जाफरी से चर्चा कर ट्रायसिकल दिये जाने के आवेदन का निराकरण कर आवेदक को ट्रायसिकल दिलवाये जाने के निर्देश दिये। महापौर श्रीमती अग्रवाल तथा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने जनसुनवाई में ही निगम में पदोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जनसुनवाई के दौरान भाजपा कार्यकर्ता श्रवण जायसवाल, अर्पित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, अशोक निगम के साथ निगम उपायुक्त श्री जाफरी, दीपक पटेल, श्रीमती आरती खेड़ेकर के साथ सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...