Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का पौधारोपण अभियान, स्कूली बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,,शिव मंदिर परिसर में लगाए छायादार एवं फलदार पौधे

भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन का पौधारोपण अभियान, स्कूली बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,,
शिव मंदिर परिसर में लगाए छायादार एवं फलदार पौधे
देवास। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन सूर्यवंशी संगठन द्वारा शनिवार को शिव मंदिर परिसर में भव्य पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना भरोसिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभा ग्लोबल स्कूल, लविंग ब्लोम्स के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना भरोसिया ने सभी उपस्थितजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, कृषि और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बना दिया। शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का दायित्व भी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चेतन जैन, माखन पटेल, बाबू पटेल, हीरामणि शर्मा, संगीता लोधी, निशा पंडित, निक्की निगम, संगीता सिंह, भगवती माली, रेखा परिहार सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...