विद्या कुंज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
देवास। विद्या कुंज इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्र परिषद एवं चारों सदनों के नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विनिता गौतम, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तनमय गौतम एवं डायरेक्टर समाधान गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में हेड बॉय के रूप में अर्श खान तथा हेड गर्ल के रूप में अदिति सोलंकी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
चारों सदनों के पदाधिकारियों में हाउस कप्तान के रूप में सत्य विंग से विजय राज बहादुर सिंह गुर्जर, करुणा विंग से ऋषभ मालवीय, शौर्य विंग से अलफेज़ खान तथा प्रेम विंग से कार्तिक सिंह राठौड़ नियुक्त किए गए। हाउस वाइस कैप्टन के रूप में नरेंद्र चौधरी, अंशुमन चौधरी, राघविन गौड़ एवं मल्हार राठौड़ ने शपथ ग्रहण की। जूनियर कैप्टेन पद पर हर्षसिद्धि वर्मा, चंचल प्रजापति, प्रत्यूक्षी कल्याणे एवं कनक चौधरी, जबकि जूनियर वाइस कैप्टन पद पर आरोही पटेल, युवराज प्रजापति, पारिखित जादव एवं कनाक्षी निगोत्री को दायित्व सौंपा गया।
कल्चरल कैप्टेन के रूप में ऋषभ गेहलोद एवं वंदना चौहान, कल्चरल डेप्युटी कैप्टन के रूप में रियांशी खरे, नैंसी राठौड़, अथर्व राज सिंह राजपूत एवं चित्रांशी चौहान ने शपथ ली। डिसिप्लिन कैप्टेन के रूप मे कृपशा गाडुन्या एवं उज्ज्वल प्रजापति, डिसिप्लिन डेप्युटी कैप्टन के रूप में रोनक गुर्जर एवं हितैषी पांचाल, स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में देव डोरिया एवं मीनाक्षी कुशवाह तथा असेंबली इंचार्ज के रूप में लक्षिता कुशवाह, सरस्वती परमार, हिमांशी पांचाल एवं महिमा राठौड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती विनिता गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, उत्तरदायित्व और आदर्श आचरण का नाम है। एक सच्चा छात्र नेता अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरित करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारी विद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तनमय गौतम ने विद्यार्थियों को टीम भावना, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया। वहीं डायरेक्टर समाधान गौतम ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करते हैं। विद्यालय स्टाफ के सदस्य श्रीमती चित्रा सिंह, अमन श्रीवास एवम् अंजलि द्विवेदी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments