Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

डॉ. यशोधरा भटनागर को आजीवन उपलब्धि सम्मान

डॉ. यशोधरा भटनागर को आजीवन उपलब्धि सम्मान
देवास। संस्कारधानी जबलपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। गोपाल सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित प्रदेश महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव द्वारा जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में डॉ.यशोधरा भटनागर को उनके साहित्यिक अवदान के लिए आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. यशोधरा भटनागर को हाल ही में उनकी कृति ‘एक मुट्ठी मिट्टी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित हुआ है। इस अवसर पर शिक्षा,कला, चिकित्सा एवं आध्यात्म को क्षेत्र की पैंतीस विभूतियों को भी उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में देवास से अनुपमा श्रीवास्तव (महिला प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,मध्यप्रदेश), एवं  देवेंद्र कुलश्रेष्ठ (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...