देवास। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय कार्य समिति बैठक का उद्घाटन सत्र कल्याणी विश्वविद्यालय के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। जिसमें 20 राज्यों के प्रतिनिधि सहित पश्चिम बंगाल के समस्त जिलों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। उद्घाटन सत्र में भारतीय मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं रा राज्य कर्म महासंघ के प्रभारी उन्नीकृष्णन, जी ई एन सी के प्रभारी एम पी सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव सोनी ने की, महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, पश्चिम बंगाल के विधायक, असीम सरकार हरिनघाटा विधानसभा, माननीय बंकिम चंद्र घोष चाकडाह विधानसभा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री देवाशीष भट्टचार्य, प्रभारी प्रणव दत्त, अनुपम सरकार प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल कर्मचारी कल्याण संघ, आशीष चट्टोंपाध्याय, प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में विधायकों ने देश में कार्य करने वाले भारतीय मजदूर संघ के संबंध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके किये गए कार्य की सरहाना की। प्रदेश सरकार के द्वारा केंद्र के सामान डी ए का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को अनुरोध करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि गणेश मिश्रा द्वारा भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति एवं कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभी वर्तमान में ब्रिक्स बैठक हैदराबाद में संपन्न हुई, जिसमें आईएलओ के 10 देशों ने सहभागिता की इसी प्रकार उड़ीसा में हुए अखिल भारतीय सम्मेलन में आईएलओ के 20 देश ने सहभागिता की सभी देश वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारतीय मजदूर संघ के विचारों से सहमत हुए और साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इसलिए वह भारतीय मजदूर संघ को नेतृत्व करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारी परिषद के प्रभारी एमपी सिंह ने भारतीय मजदूर संघ को किस प्रकार सशक्त करना एवं सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को अपनी मांगों की समर्थन में कार्यक्रम तैयार करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रभारी उन्नीकृष्णन द्वारा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ को किस प्रकार सुदृढ़ किया जाए और सभी राज्यों में कार्य को विस्तार दिया जाए इसे विस्तार से बताया। अखिल भारतीय अध्यक्ष गौरव सोनी ने कार्य विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण पर अपने विचार अपने विचार रखें। अखिल भारतीय महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने समस्त प्रदेशों से आए हुए प्रतिनिधि मंडलों का परिचय कराया। बैठक के अगले चरण में सत्रों को कृषि विश्वविद्यालय के लेक हाल मे संपन्न हुए। जहां समस्त प्रदेशों ने अपनी संगठन की विस्तार पूर्वक जानकारी रखी तथा पूरे देश में अपनी मांगों को मनवाने हेतु कार्य समिति में आंदोलन की घोषणा की। जिसमे प्रमुख मांगे हैं एक देश, एक समान सेवा शर्तें एवं एक समान वेतनमान वेतनमान। पुरानी पेंशन की बहाली। शिक्षा विभाग में अध्यापक पात्रता परीक्षा 2010 के पूर्व कि शिक्षकों को छूट।लिपिक संवर्ग को सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण ना होने पर सेवा से बर्खास्त ना किया जाए। जैसी ज्वलंत मांगों पर प्रस्ताव पारित करते हुए 1 अगस्त से 12 अगस्त तक संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री के नाम सांसदों को ज्ञापन दे कर मांग पूर्ति हेतु आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता बंधुओ का सम्मान किया गया और देवलोक गमन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मध्य प्रदेश से उक्त बैठक में शाजापुर से अखिल भारतीय अध्यक्ष गौरव सोनी, देवास से प्रस्ताव समिति अध्यक्ष डॉ विष्णु वर्मा पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री, संजय शर्मा अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

0 Comments