Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास के लिए गौरव का विषय,,अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योगपति एवं समाज सेवी डॉ. सतीश मुकाती को पीएचडी की मानद उपाधि एवं स्वर्ण पदक से सम्मानित किया

देवास के लिए गौरव का विषय,,

अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योगपति एवं समाज सेवी डॉ. सतीश मुकाती को पीएचडी की मानद उपाधि एवं स्वर्ण पदक से सम्मानित किया
देवास: उद्योगपति एवं समाज सेवी डॉ.सतीश मुकाती को अमेरिका की मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा उद्योग प्रबंधन एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में पीएचडी के साथ स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इंडिया हैबिटेट सेन्टर नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ.सतीश मुकाती को मानद उपाधि प्रदान की गई। मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए ने माना कि  उद्योग प्रबंधन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. सतीश मुकाती ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि के लिए सभी जरूरतों को पूरा किया है। दिल्ली में श्री विश्वपति त्रिपाठी पूर्व आईएएस भारत सरकार सचिव, डॉ आर सी मिश्रा पूर्व आईपीएस डीजीपी हरियाणा, श्रीमति दर्शना सिंह राज्य सभा सांसद, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश टंडन उत्तराखंड उच्चन्यायालय, श्री गोपाल कृष्ण पिल्लई भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी और भारत सरकार में पूर्व गृह सचिव, पीएचडी निर्णायक मंडल, डॉक्टरल निगरानी बोर्ड मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी, डॉ. विक गैफ़नी निदेशक (एशिया प्रशांत)ऑस्ट्रेलिया, डॉ. तन्ज़ायर वशिष्ठ, अफ़ग़ानिस्तान की 'पीस एंड स्पोर्ट काउंसिल'  की प्रतिष्ठित प्रतिनिधि, सुश्री निकोलेटा इओआना सीईओ रोमानिया वेल्फेयर काउंसिल (रोमानिया चैंबर ऑफ कॉमर्स) आदि की गरिमामय उपस्थिती मे सम्मानित किया गया

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...