Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर पालिका पेंशनर्स संघ का विस्तार, निगम जिलाध्यक्ष व केलकर संभागीय उपाध्यक्ष मनोनीत

नगर पालिका पेंशनर्स संघ का विस्तार, निगम जिलाध्यक्ष व केलकर संभागीय उपाध्यक्ष मनोनीत
देवास। मप्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त म.प्र. नगरपालिका निगम एवं नगरपालिका पेंशनर्स संघ की आयोजित सामान्य सभा में संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने गिरीश निगम को देवास जिलाध्यक्ष (नगर निगम देवास) तथा रामसिंह केलकर को इंदौर संभाग का संभागीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। संघ की ओर से बताया गया कि नवमनोनीत पदाधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगमों एवं नगरपालिकाओं का भ्रमण कर पेंशनर्स संघ का संगठनात्मक विस्तार करेंगे। साथ ही विभिन्न निकायों में संघ का गठन एवं सुदृढ़ीकरण कर पेंशनभोगियों की समस्याओं के निराकरण और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। निगम व केलकर के मनोनयन पर संवरक्षक जीएल कुमावत, कैलाश मोतिते, विपिन कुमार कुमावत, सुरेश व्यास, गंगासिंह सोलंकी, श्रवण कुमार कानूनगो, वेंदाशी निगम, आशुतोष निगम, हार्दिक निगम, प्रिशा निगम, निर्मला निगम, समाज अध्यक्ष आभा योगेश निगम सहित समाजजनों व इष्टमित्रों ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...