Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय ठेका श्रमिक संघ की बैठक संपन्न, श्रमिक हितों की रक्षा के लिए आंदोलन का ऐलान

भारतीय ठेका श्रमिक संघ की बैठक संपन्न, श्रमिक हितों की रक्षा के लिए आंदोलन का ऐलान

देवास। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय ठेका श्रमिक संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कर ठेका श्रमिकों के हो रहे शोषण के खिलाफ जिलेव्यापी संपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य ठेका श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनके साथ होने वाले शोषण के विरुद्ध संगठित संघर्ष करना है। जिला महामंत्री दीपक राठौड़ ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की कार्यसमिति में लिए गए निर्णय के अनुसार जिलेभर में श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन कर्मकार कल्याण मंडल, भोपाल के सदस्य एवं मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, देवास-शाजापुर विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय तथा भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय ऋषि संत दत्तोपंत ठेंगड़ी, भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत दीपक राठौड़, अंबाराम मालवीय, प्रदीप विश्वकर्मा, अंकित तिवारी, जयंत राठौड़ एवं नरेंद्र राठौड़ ने अंगवस्त्र पहनाकर किया। इस अवसर पर अजय उपाध्याय ने केंद्र सरकार के चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) की जानकारी देते हुए श्रमिकों को उनके अधिकारों और कानूनों से अवगत कराया। वहीं धनंजय गायकवाड़ ने कहा कि ठेका श्रमिकों का लगातार हो रहा शोषण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई उद्योगों, शॉपिंग मॉल, नर्सिंग होम एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों को निर्धारित वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षा उपकरण, बोनस, चिकित्सा सुविधा तथाठेका मजदूर श्रमिक को ज्वाइन लेटर न्यूनतम वेतन ईपीएफओ esic ईएसआईसी जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर भारतीय ठेका श्रमिक संघ पूरे जिले में वर्षभर श्रमिकों से संपर्क करेगा और आवश्यकता पड़ने पर शोषण के खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दीपक राठौड़ ने किया, जबकि अंत में अंकित तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...