वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज द्वारा लाइवलीहुड का प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर भ्रमण संपन्न
देवास। वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज द्वारा लाइवलीहुड का प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर भ्रमण 16 जुलाई को ग्राम जैतपुरा एवं ग्राम आनंदपुरा डुंगरिया, देवास में किया गया। जिसमें सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर विजिट , कॉस्मेटिक स्टोर विजिट , किराना विजिट , कराया गया। प्रशिक्षण में चंदा चौहान दीदी सिलाई ट्रेनर, सीमा नायक संकुल कोषाध्यक्ष, कुंता दीदी समूह अध्यक्ष, पूजा दीदी समूह सदस्य ने सभी महिलाओं को सिलाई के बारे में बताया और अपने अनुभव साझा किये। इसके साथ ही ब्लाउज, सलवार कुर्ता की कटिंग बताई गई एवं सिलाई मशीनो की विजिट कराई गई। विजिट में वेलस्पन फाउंडेशन से लोकेशन लीड उपस्थित रहे।
0 Comments